Feb 22, 2017
दंतेवाड़ा। फरसपाल थाना क्षेत्र के कच्ची घाटी पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में करीब 30 ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए 4 एंबुलेंस और कार द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों में से आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल मंगलवार को फरसपाल मेला देखने गए थे, इसके बाद वे वहीं रुक गए। बुधवार सुबह वे ट्रैक्टर में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद घबराए ग्रामीण चिल्लाने लगे।