Loading...
अभी-अभी:

गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली पार्टी है भाजपा –अमित शाह

image

Mar 8, 2019

हेमन्त शर्मा- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव की तैयारियों और नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने कल रायपुर पहुँचे। एयरपोर्ट पर अमित शाह का भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक सहित अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शाह के स्वागत में बाइक रैली निकाली। बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहें। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे इंडोर स्टेडियम पहुँचे, जहां वे  रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव, लोकसभा के शक्ति केंद्र प्रभारियों के सम्मेलन में शामिल हुए। अमित शाह का यह काफी अहम दौरा था क्योंकि विधानसभा चुनाव में हार के बाद सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं का मनोबल टुटा हुआ था। अमित शाह ने अपने इस दौरे के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओ में उत्साह भरने की कोशिश की। इनडोर स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह, सौदान सिंह, प्रभारी अनिल जैन सहित कई वरिष्ट नेता भी मौजूद थे।

कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण

इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मलेन को डॉ रमण सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि अध्यक्ष जी यह संदेश लेकर आये हैं कि प्रधानमंत्री जी ने देश और दुनिया को दिखा दिया कि नेतृत्व क्षमता कैसे होती है। मोदी जी ने पाकिस्तान में घुस कर जवाब दिया, सेना को खुली छूट दी और सेना ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। कार्यकर्ताओं को अमित शाह के संबोधन इंतजार था और जैसे ही अमित शाह ने बोलना शुरू किया कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के सहारे चुनाव जीतती है

इस दौरान शाह ने कश्मीर हमारा है, के नारे भी लगवाये। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के सहारे चुनाव जीतती है। बूथ और शक्ति केंद्र के खड़ा कार्यकर्ता चुनाव जीतता है। दूसरी पार्टी नेताओं के सहारे चुनाव जीतते हैं। कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है और ये सब भाजपा में ही हो सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, मैं हमेशा कहता हूं। उन्होंने सम्मेलन के माध्यम से सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि .हम ऐसी पार्टी थे जब हमारी 9 सदस्य थे आज 11 करोड़ सदस्य है। कांग्रेस 440 से 44 पर आ गयी और हम 2 से 282 पर पहुंच गए। सत्ता के लिए बनी पार्टी भाजपा नहीं है, देश के गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली पार्टी है। अमित शाह ने अपने संबोधन के जरिये भूपेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। सबसे बड़ा काम हमने यह किया कि देश आज सुरक्षित है। भाजपा अपने मुद्दों पर स्पष्ट है।