Loading...
अभी-अभी:

अष्टमी के दिन भाजपा राज्यसभा सांसद ने लिया मां दंतेश्वरी का आर्शीवाद

image

Oct 18, 2018

पंकज सिंह भदौरिया : बस्तर के प्रसिद्ध आराध्य देवी दंतेश्वरी के दर्शनों में चुनावी मौसम में रोजना नेताओ की हाजरी लग रही है। बीजेपी के पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह के दर्शनों को आ चुके है। इसी तारतम्य में अष्टमी के दिन भाजपा राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे देवी दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। देवी दर्शन उपरांत भाजापा नेत्री सांसद सरोज पाण्डे ने जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी बैठक की। इस दौरान छतीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन, राज्यसभा सासंद सरोज पांडे, राम प्रताप सिंह,  गौरव तिवारी युवा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इस दौरान जिला भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवरात्री और प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता देवी दंतेश्वरी मंदिर दर्शन करने पहुंच रहे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर दर्शनलाभ लिये थे।