Loading...
अभी-अभी:

प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नर्मदा के किनारे की विसर्जन कुंड व्यवस्था

image

Oct 18, 2018

शिव गुप्ता - जबलपुर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नर्मदा के किनारे भटौली ग्राम में अलग से विसर्जन कुंड तैयार किया जा रहा है। नर्मदा के किनारे बन रहे इस विसर्जन कुंड में तकरीबन डेढ़ हजार से अधिक छोटी और बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

महोत्सव का यह 68 वर्ष

गौरतलब है कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद से प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने विसर्जन कुंड की व्यवस्था की है जहां सभी प्रतिमाओं के विसर्जन किए जाएंगे। दूसरी तरफ विजयादशमी से 1 दिन पहले आयोजित होने वाले महाकौशल का प्रसिद्ध पंजाबी दशहरा महोत्सव कल यानी 18 अक्टूबर को आयुर्वेद महाविद्यालय के मैदान में आयोजित होगा। इस महोत्सव का यह 68 वर्ष है।

पंजाबी दशहरा जहां आकर्षक आतिशबाजी के लिए जाना जाता है। तो वहीं यह सांप्रदायिक सौहार्द की भी मिसाल है। इस आयोजन के लिए  रावण, कुंभकर्ण के विशाल पुतले बनाने वाले मुस्लिम समाज के लोग हैं जो बिना कोई शुल्क लिए कई पीढ़ियों से यह कार्य करते आ रहे हैं।