Loading...
अभी-अभी:

भाजपा नेत्री मालती बंजारे का मर्डर मिस्ट्री 3 साल बाद भी नहीं सुलझा पाई पुलिस 

image

Feb 5, 2019

अखिल मानिकपुरी - बलौदाबाजार जिले के भटगांव थाना का ग्राम पंचायत जुनवानी की भाजपा नेत्री मालती बंजारे का नृशंस हत्या का गुत्थी आज चार साल होने जा रहा है पर पुलिस को सफलता हाथ नही लगा है पुलिस को हत्या की गुत्थि सुलझा नही पाना आज एक चैलेंज से कम नही है तो इधर मृतिका मालती बंजारे के माता पिता का कहना है कि पुलिस भाजपा का तत्कालीन सरकार  एवं  उनके नेता लोग नृशंस हत्या के हत्यारे को पकड़ने मे कोई दिलचस्पी नही दिखाई है।

आजतक हत्यारे नहीं पकड़े गए

दरअसल मामला यह है कि ग्राम जुनवानी  की  बंजारे परिवार  सहित पूरे अंचल मे उक्त  सनसनी फैल गये थे जब 6 नवम्बर 2015 को भाजपा नेत्री मालती बंजारे  का शव नग्न अवस्था मे गाँव के ही स्कूल प्रांगण  के आँगनबाड़ी  के पीछे पाया गया पुलिस  को प्रथम दृष्टि मे यह मर्डर  को सुलझाना आसान लग रहा था पर जैसे-जैसे  दिन बीतते गए पुलिस  को यह मर्डर  को  सुलझाना टेडी खीर साबित  होने लगे।

हत्या की गुत्थी सुलझाना टेडी खीर

यह हत्या की गुत्थि को सुलझाने  रायपुर  से स्पेशल टीम व पुरे बलौदाबाजार पुलिस  टीम दिन रात एक कर दिये थे और उसके पति महेन्द्र बंजारे का नार्को  टेस्ट भी किया  जा चुका है जिसमे कोई सुराग नही मिला है  पर आज तक पुलिस  को कोई सुराग  नही मिल पाना  पुलिस के लिए  एक प्रश्नचिन्ह लग गया है। कि आखिर कार पुलिस  कर क्या  रहे या दबाव मे है।

परिजन न्यायलय में लगा रहे गुहार

मृतिका के परिजनों  कि बात करे तो मृतिका की मां गीता वारे एवं पिता डेरिहा वारे  भाजपा के नेताओं  व्दारा हत्या  करने की आशंका जता रहे है वहीं  अपने बेटी की हत्यारे  को जल्द पकडवाने के लिए नव निर्वाचित विधायक  चंद्र देव राय  के पास जाकर न्याय की  गुहार लगाये है जिस पर विधायक राय ने जल्द न्याय  दिलाने की  आश्वासन पीडीत परिवार  को दिये है अब देखना ये होगा की यह मर्डर हिस्ट्री की गुत्थि को पुलिस  कब तक सुलझा  पायेगे।