Loading...
अभी-अभी:

कोटाः बीजेपी कार्यकर्ता महासम्मेलन, जीत का दिया मंत्र

image

Mar 28, 2019

डब्बू ठाकुर- कोटा में स्थित महामाया धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की महाकार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कल किया गया। जहाँ  पार्टी के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत का दिया मंत्र। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। ऐसे में चुनावी शंखनाद के बाद दोनों प्रमुख राजनीति दल लगातार चुनाव प्रचार कर अपनी बाते मतदाताओं के सामने रख रहे हैं। इस सम्मेलन में क्षेत्र के बड़े-बड़े भाजपा नेता जुटे और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण शाह के साथ यहां भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लखनलाल साहू, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी समेत तमाम दिग्गजों ने अपनी बाते कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

धरमलाल कौशिक ने जम कर की कांग्रेस की आलोचना

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से  कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। राजधानी में दिनदहाड़े गोली चलती है तो कहीं किसी महिला की अस्मत लूटी जा रही है। कर्ज माफी का वादा भी छलावा साबित हुआ। इस देश की जनता से विधानसभा में जो चूक हुई थी, उसकी भरपाई वह लोकसभा चुनाव में करेंगे। प्रदेश की अधिकांश सीट इस बार फिर भाजपा को हासिल होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मंच से अमर अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी, डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी अन्य वक्ताओं ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। फिर से बनेगी मोदी सरकार, टूटेगी कांग्रेस की धार जैसे नारे गूंजते रहे।

कार्यकर्ताओं से चुनाव तक एड़ी चोटी का जोर  लगाने का किया गया आह्वान

बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण साव ने खुद को  कार्यकर्ता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के बल पर जीत का दावा किया। प्रदेश की 11 लोक सभा सीटों में से पिछली मर्तबा भारतीय जनता पार्टी को 10 सीटें हासिल हुई थीं लेकिन इस बार कांग्रेस सभी 11 सीटों को जीतने की दावा कर रही है। इसके इस वादे को हवा-हवाई करार देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव तक एड़ी चोटी का जोर  लगाने का आह्वान किया गया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पिछली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भारत का मान-सम्मान दुनिया भर में हुआ है, इसलिए एक बार फिर से देश में कमल खिलाना है। इस महासम्मेलन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे।