Loading...
अभी-अभी:

अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, भूपेश सरकार ने बदले 42 आईएएस अधिकारियों के प्रभार

image

Dec 24, 2018

आशीष तिवारी : भूपेश सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं माना जा रहा है कि राज्य गठन के बाद से अब तक एक साथ इतनी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी नहीं की गई है। तबादलों का आदेश भी देर रात जारी किया गया है। पिछली सरकार में सत्ता के करीब रहे खास लॉबी के आईएएस अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभार से अलग कर दिया है। इसके अलावा आईएएस कैडर की पोस्ट में पिछले कई साल से जमे 5 आईएफएस अधिकारियों को उनके मूल विभाग में लौटाया गया है।

तबादले की इस सूची में पिछली सरकार के करीबी रहे कई अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है, वहीं जिन कलेक्टर के खिलाफ चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था। उन पर भी गाज गिरी है। सुनील कुजूर को एसीएस कृषि के साथ-साथ उद्योग और वाणिज्य का भी जिम्मा दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरपी मंडल और भी पॉवरफुल हुए हैं मंडल के पास अब पंचायत के साथ साथ अब उन्हें गृह, जेल परिवहन आयुक्त का भी चार्ज दिया गया है।

मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए गौरव द्विवेदी को आईटी के साथ माइंस एंड मिनिरल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुबोध सिंह को श्रम और सिद्धार्थ कोमल परदेसी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। संगीता पी को भी बडा विभाग दिया गया है, उन्हें आवास एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है रजत कुमार को समाज कल्याण का संचालक बनाया गया है।

संजय अलंग- बिलासपुर कलेक्टर, प्रियंका शुक्ला- संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, नीलेश क्षीरसागर - जशपुर कलेक्टर, सौरभ कुमार - मंत्रालय, टोपेश्वर वर्मा - दंतेवाड़ा कलेक्टर, यशवंत कुमार - रायगढ़ कलेक्टर, हिमशिखर गुप्ता - आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, पदुम सिंह एक्का -  नारायणपुर कलेक्टर, शम्मी आबिदी -  आयुक्त, हाउसिंग बोर्ड, पी दयानंद - प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, अंकित आनंद - विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग दिया गया है।