Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः कांग्रेस संगठन में बदलाव, शहर व ग्रामीण अध्यक्ष की नियुक्ति

image

Mar 14, 2018

रायगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायगढ़ जिले के कांग्रेस संगठन में बदलाव किया है। कमेटी ने बदलाव करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष पद पर जयंत ठेठवार एवं ग्रामीण में अरुण मालाकार की नियुक्ति की है, और इन दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद पद्भार ग्रहण करने पर शहर में भव्य जुलुस निकाल कर स्वागत किया गया।

नियुक्ति से नई ऊर्जा का संचारः कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं का कहना है, कि इस नियुक्ति से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि वे गुटबाजी से ऊपर उठकर कांग्रेस के लिए काम करेंगे और जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने में हर संभव प्रयास करेंगे।

शहर में निकाला भव्य जुलुस... 

इस दौरान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी रामदयाल उईके भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जयंत ठेठवार एवं ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार के नियुक्त होने पर शहर में भव्य जुलुस निकाला गया। जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर से रैली निकाली जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच कर आम सभा में तब्दील हो गयी।

नवनियुक्त अध्यक्ष का कहना...

रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नवनियुक्त जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का कहना है, कि उनका संगठन जिले में आने वाले विधानसभा चुनाव में पांचों विधानसभा सीटों को जीतने के लिए पूरा प्रयास करेगा। साथ ही साथ गुटबाजी से परे हटकर कार्यकर्ताओं को जोडऩे का पूरा प्रयास होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने पद्भार ग्रहण के समय पुराने पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर ज्यादा तो कुछ नहीं कहा लेकिन इतना कहा कि कांग्रेस संगठन में अब काम करने वाले पदाधिकारियों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा, और गुटबाजी का यहां दूर-दूर तक कोई काम नहीं होगा।