Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव : रायपुर संभाग में कांग्रेस आगे, भाजपा का लगभग पत्ता साफ

image

Dec 11, 2018

छत्तीसगढ़ में कभी बस्तर और सरगुजा से सत्ता की चाबी निकलती थी लेकिन अब रायपुर संभाग बहुत महत्वपूर्ण हो गया है वहीं खास बात ये है कि रायपुर संभाग में कांग्रेस ने भाजपा को जबर्दस्त पटकनी दी है बता दें कि संभाग की 20 सीटों में से 18 में कांग्रेस आगे चल रही है जबकि भाजपा केवल एक सीट पर आगे है, जबकि एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे है।

बस्तर और सरगुजा की जीत को मान रहे निर्णयक

पिछले तीन चुनाव में बस्तर और सरगुजा की जीत को निर्णयक माना जा रहा था, लेकिन वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने दोनों संभागों में बाजी मारी, तो भाजपा के लिए सत्ता की चाबी रायपुर संभाग ही बना था पिछले चुनावों में रायपुर संभाग की 20 विधानसभा सीट में से 15 पर भाजपा, चार पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। कांग्रेस को अपनी कई परंपरागत सीट भी नहीं बचा पाई थी लेकिन इस बार पिक्चर पूरी तरह उलट नजर आ रही है। यहां भाजपा को जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ा है।

किस्मत लाल नन्द 5321 मतों के साथ आगे

सराईपाली विधानसभा से कांग्रेस के किस्मत लाल नन्द 5321 मतों के साथ पहले नंबर पर चल रहे है भाजपा के श्याम तांडी यहां 1087 के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बसना विधानसभा सीट से कांग्रेस के देवेन्द्र बहादुर सिंह 3925 मतों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि भाजपा के दुर्गाचरण पटेल 1972 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।महासमुन्द विधानसभा से कांग्रेस के विनोद सेवन लाल चन्द्राकर 3986 के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा 849 दूसरे नंबर पर हैं।बिलाईगढ़ से कांग्रेस के चन्द्रदेव प्रसाद राय 4507 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के डॉ. सनम जांगड़े 2446 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बलौदा बाजार विधानसभा से कांग्रेस के जनकराम वर्मा 5778 मतों के साथ पहले नंबर पर हैं।

प्रमोद कुमार शर्मा 5352 मतों के साथ दूसरे नंबर पर

जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमोद कुमार शर्मा 5352 मतों के साथ यहां दूसरे नंबर पर हैं। भाटापारा विधानसभा सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चैतराम साहू 2660 के साथ पहले स्थान पर हैं भाजपा के शिवरतन शर्मा 2388 मतों के साथ यहां दूसरे नंबर पर हैं रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा 3093 मतों के साथ पहले नंबर पर, जबकि भाजपा के नंदकुमार साहू 2731 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं रायपुर नगर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा 4007 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के श्री चन्द सुन्दरानी 2201 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। राजिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल 5678 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के संतोष उपाध्याय 2214 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।