Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस ने बस्तर के 12 विधानसभा सीटों के लिए की प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

image

Oct 19, 2018

आशुतोष तिवारी : कांग्रेस ने आखिरकार आज बस्तर के 12 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रथम चरण में 12 नवंबर को 18 सीटों पर चुनाव होने हैं,जिनमे से 12 सीटें बस्तर की हैं, इन 12 सीटों के लिए आज कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है, हाई प्रोफाइल सीट जगदलपुर के लिए रेखचन्द जैन के नाम पर कांग्रेस ने विश्वास जताया है, वहीं दंतेवाड़ा से देवती कर्मा को फिर से कांग्रेस ने मौका दिया है, वहीं काँग्रेस ने कांकेर विधायक शंकर ध्रुवा की टिकट काट दी है, कांकेर सीट के लिए शंकर ध्रुवा की जगह शिशुपाल सोरी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में से एकमात्र जगदलपुर विधानसभा सीट ही सामान्य वर्ग के लिए है। बाकी 11 सीटें एसटी आरक्षित हैं, यही वजह है कि जगदलपुर सीट पर कांग्रेस किसे प्रत्याशी चुनती है इस पर सभी की नजर थी। पिछले दो चुनावों से जगदलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के संतोष बाफना का कब्जा है। 2008 के विधानसभा चुनाव में संतोष बाफना वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी रेखचन्द जैन को 17,000 वोटों से हरा भी चुके हैं। हालांकि एक बार फिर कांग्रेस ने जगदलपुर सीट के लिए रेखचन्द जैन पर विश्वास जताया है। जगदलपुर सीट में कांग्रेस की टिकट के लिये 43 दावेदार थे, जिनमे से 42 लोगों को पछाड़ कर रेखचन्द जैन ने कांग्रेस से टिकट हासिल की है। हांलाकि जितने दावेदारो ने जगदलपुर सीट से चुनाव लडने की इच्छा जताई थी, इनसे से एक भी कांग्रेसी रेखचंद जैन को बधाई देने कांग्रेस भवन नही पंहुचे, पिछले विधानसभा चुनाव मे श्यामु कश्यप को टिकट दिये जाने के बाद कांग्रेस का यही हाल देखने को मिला था। फिलहाल कांग्रेसी कार्यकर्ताओ मे रेखचंद जैन को टिकट मिलने से काफी उत्साह देखने को मिला।