Loading...
अभी-अभी:

छग में कांग्रेस नेतृत्वहीन है यहां कांग्रेस की बस छूट गई है : श्रीकांत शर्मा

image

Nov 16, 2018

हेमंत शर्मा - चुनावी दौरे पर आए उत्तरप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने छत्तीशगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि छग में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़  के विकास के लिए संकल्पित है बीजेपी के पास रमन सिंह जैसा जांचा परखा चेहरा है आने वाले समय भी विकास के लिए संकल्पित है बढ़ता हुआ छग दिखाई देता है मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में काम किया है वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, छग में कांग्रेस नेतृत्वहीन है यहाँ कांग्रेस की बस छूट गयी है जब जनता विश्वास नही करती तो वो गंगाजल लेकर बैठते है कांग्रेस सिर्फ जुमले करती है। तथ्यहीन बातें करती है।

कांग्रेस छग के किसानों को कर रही भृमित

छग में कांग्रेस का चेहरा और नीति क्या है वो बताये पहले चरण का चुनाव हुए बीजेपी बढ़त बनाएगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में जनता नही आएगी कांग्रेस से मुक्ति चाहती है जनता पहले चरण में जो गेंद हमे मिली है वो दूसरे चरण के भी जारी रहेगी कांग्रेस पर भरोसा जनता नही कर रही है इसलिए गंगाजल लेकर बैठ रहे है कांग्रेस ढोंगी पार्टी है कर्नाटक और पंजाब में भी किसानों का कर्जा माफ नही हुआ और छग के किसानों को भ्रमित कर रही है।

फर्जी जनेवधारी है कांग्रेस

हम अपने सुशासन पर चुनाव लड़ रहे है हमारे पास चेहरा है कांग्रेस के पास जुमला है वही  Bjp के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के द्वारा प्रेसकांफ्रेन्स में गंगाजल दिखाए जाने के मामले पर कहा कि कांग्रेस  का बुरा हाल है कोई उन पर यकीन नहीं करता इसलिए गंगाजल लेकर घूम रहे वो जुमला पार्टी बन गई झूठ बोलो और भाग जाओ कांग्रेस की नीति है।