Loading...
अभी-अभी:

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा विकास कार्य, करोड़ो की लागत से हुए निर्माण कार्य के बावजूद लगातार हो रही दुर्घटनाएं

image

Feb 13, 2019

रोहित कश्यप - नव निर्मित जिला मुंगेली में विकास  कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही  है यही वजह है कि जिले में   विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों के द्वारा मिलीभगत कर निर्माण कार्यो में जमकर लापरवाही बरती जा रही है जिसके चलते निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का खेल  इन दिनों पनपता जा रहा है विडम्बना है कि प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते जिले के निर्माण कार्यो में  भ्रष्टाचार का गोरखधंधा फलने फूलने लगा है ताजा उदाहरण मुंगेली  लोरमी रोड में सुरीघाट से बोधापारा तक एडीबी द्वारा नवनिर्मित सड़क निर्माण के कार्य मे देखने को मिला है।

जमकर किया गया भ्रष्टाचार

इस कार्य के निर्माण में  लापरवाही किस कदर बरती  गई है यह  कुछ ही माह बाद दिखाई देने लगी है बता दे कि  एडीबी द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से हाल ही में  निर्मित यह रोड देवगांव के पास ज़मीन में धसकने लगी है यही नही रोड के साथ साथ नवनिर्मित पुल भी यहाँ पर काफ़ी नीचे धसक गया है  जो कि यह दर्शाता है कि विभागीय अधिकारी और ठेकेदार  के द्वारा  किस तरह निर्माण कार्य मे प्राक्कलन का अनदेखा कर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।

रोजाना घट रही दुर्घटनाएं

पूल धसकने की वजह से मुख्यमार्ग में रोजाना दुर्घटनाएं घट रही है जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को हमेशा खतरा का भय बना रहता है इसके बाद भी प्रशासन का ध्यान इस ओर नही है शायद उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतेज़ार है इस मामले में मुंगेली एलडीएम अमित गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कही है।