Loading...
अभी-अभी:

तमनारः महलोई में डॉ रमन सिंह की विजय संकल्प सभा

image

Apr 18, 2019

दुलेन्द्र कुमार पटेल- तमनार तहसील के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम महलोई में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी की विजय संकल्प सभा में हजारों लोगों को संबोधित कर कमल छाप में बटन दबाकर गोमती साय को रायगढ़ का सांसद बनाकर दिल्ली व नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश का गौरव बढ़ा है, आगे भी शक्तिशाली भारत के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने भारत देश को विश्व में  चौथा समृद्धशाली देश बनाया है। उन्होंने गांव के गरीबों को साथ लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, अंत्योदय योजनाएं पूरे भारत मे संचालित की जा रही है।

कांग्रेस सरकार पर लगाये आरोप

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गरीब पिछड़ा वर्ग परिवार से हैं। चाय बेचकर प्रधानमंत्री बने हैं, अभी भी उनका एक भाई राशन दुकान में काम करता है और दूसरा भाई 6000 का नौकरी करता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार बने 100 दिन के अंदर 10  हजार करोड़ का  कर्जा लेकर कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्जदार बना दिया है। पेंशन रुक गए हैं, कर्मचारियों को वेतन प्राप्त नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस सरकार से आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को थाना में बैठाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा विधायक भीमा मंडावी व चार सुरक्षा कर्मियों की हत्या कांग्रेस की राजनीतिक षड्यंत्र है।

बस्तर में कई सरकरी योजनाओं को कांग्रेस ने बंद करा दिया

बस्तर के लोगों ने कहा कि आपने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित किए थे जिसमें चना, नमक, शक्कर, चरण पादुका को बंद कर दिया है। वहीं स्कूल, रोड पुल पुलिया का काम ठप हो गया है बल्कि पंचायत के स्वीकृत कार्य वापस लिया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर शराबबंदी करने गंगाजल लेकर सौगंध खाये थे। लेकिन शराब की कीमत और दोगुना बढ़ा दिया गया है। 27 राज्य के मुख्यमंत्री में एकमात्र ऐसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं जो की जमानत पर चल रहा है और दूसरों को आईना बांट रहा है, खुद के घर से सारे आईना को हटा दिया है। कांग्रेस की सरकार ठग व भ्रष्टाचार की सरकार है। उन्होंने सभी मतदाताओं को हाथ उठाकर गोमती साय को सांसद व नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया।