Loading...
अभी-अभी:

आरंग में किसान सम्मेलन का आयोजन, 64 गाँवों के करीब 9 हजार किसानों को मिले कर्जमाफ़ी प्रमाण पत्र

image

Mar 5, 2019

टुकेश्वर लोधी : आरंग के विवाह वाटिका में मंगलवार दोपहर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम उपस्थित हुए। 

अतिथियों द्वारा आरंग, मोखला, भिलाई, देवरी, भानसोज, गौरभाट और रीवा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के 64 गाँवों के करीब 9 हजार किसानों को कर्जमाफ़ी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में श्रमिकों को 85 लाख 80 हजार रुपए अनुदान राशि के चेक और 5 सौ श्रमिक महिलाओं को साइकिल भी वितरित की गई। 

अपने संबोधन में मंत्री प्रेमसाय सिंह ने राज्य सरकार द्वारा नरवा, गरवा, घुरुवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। वहीं डॉ. डहरिया ने कहा कि गाँव, गरीब, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण और विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है और तेजी से इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।