Loading...
अभी-अभी:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक

image

Mar 8, 2019

मनोज मिश्ररेकर- राजनांदगांव शहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दी। यहां महिलाएं एडीशनल एसपी के साथ झूम कर नाची। शहर के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में पहुंची महिलाओं ने अपने ही अंदाज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिलाएं शामिल हुई।  

अब महिलाएं काफी उत्साह से घर से हैं निकलती

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन में महिलाओं ने खूब उत्साह मनाया और कई गानों पर झूमती नजर आई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस आयोजन में हर उम्र की महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि तब और अब में काफी बदलाव आया है। पहले चंद महिला भी घर से निकलने में संकोच करती थी। अब महिलाएं काफी उत्साह से घर से निकलती हैं। 

अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए एडिशनल एसपी सुरेशा चैबे ने खास तैयारी की थी। कार्यक्रम के आयोजन में अलग-अलग दल बनाकर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महिलाओं के साथ एडीशनल एसपी और अन्य महिला पुलिस कर्मी में थिरकते नज़र आये। महिला दिवस के अवसर पर नये मतदाताओं को वोटिंग मंशीन से मतदान करने की प्रक्रिया समझाते हुए उन्हें मतदान के प्रति जागरूक भी किया गया। ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। महिला दिवस को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह था। पुलिस विभाग की महिलाओं सहित अन्य महिलाओं ने खूब उत्साह मनाया और संगीत पर जमकर झूमे। पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी महिलाओं को मिली।