Loading...
अभी-अभी:

दन्तेवाड़ा में महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर ठगा, 8 हजार देने की जगह महज 3 हजार रुपये दिए

image

Dec 27, 2018

पंकज सिंह भदौरिया : शक्ति गारमेंट्स के नाम पर दन्तेवाड़ा में महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर ठगा जा रहा है। काम के बदले 8 हजार देने के वादे की जगह महज 3 हजार रुपये ही कंपनी दे रही है। न तो अब तक कंपनी ने कोई नियुक्ति पत्र महिलाओ को सौंपा गया है। सरकार महिला शक्तिकरण के नाम पर खोले गये। शक्ति गारमेंट्स केंद्र में दन्तेवाड़ा की महिलाओं की जमकर नाराजगी उस वक्त दिखी जब कांग्रेस के छग महामंत्री छबीन्द्र कर्मा केंद्र का जायजा लेने पहुँचे हुए थे। श्री कर्मा ने महिलाओ की समस्या सुनकर  विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई।

दरअसल भक्ति गारमेंट्स नाम की निजी कंपनी महिला शक्तिकरण के नाम पर दन्तेवाड़ा जिले में 100 से अधिक महिलाओ को सिलाई प्रशिक्षण दे रहा है। पर उन्हें बदले में 3000 रुपये दिये जा रहे है जबकि कंपनी ने वादा किया था 3 माह के बाद 3 हजार से 8 हजार रुपये काम के बदले दिए जायेगे। नौकरी की तलाश महिलाएं अब तक जुड़ी हुई है।