Loading...
अभी-अभी:

प्रवासी मजदूर फिर हुए हादसे का शिकार, कटघोरा बायपास में मजदूरों से भरी मिनीबस और ट्रेलर में हुई टक्कर

image

May 20, 2020

शशिकांत डिक्सेना : पूरे देश में COVID-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन की स्थिति में सभी राज्यों के प्रवासी मजदूर अपने अपने घरों में जाने के लिए पैदल, सायकिल, मोटर साईकिल तथा ट्रकों में जा रहे हैं। कई जगहों पर मजदूर हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। ऐसी ही घटना आज कटघोरा बायपास रोड पर हुई है।  बता दें कि, महाराष्ट्र के पुणे से प्राइवेट मिनी बस से 14 मजदूर झारखंड के गढ़वा जा रहे थे। कटघोरा बायपास पर ढेलवाडीह पुल के पास एक ट्रेलर पंचर होने पर रोड पर खड़ा था। मिनीबस की रफ्तार तेज होने से ट्रेलर के पीछे जा घुसा। जिससे सभी मजदूरों को हल्की चोट आई है तथा एक मजदूर के पैर में फ्रैक्चर आया है। 

मिनी बस चालक पर अपराध दर्ज
कटघोरा पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायल मजदूरों को कटघोरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया तथा पुलिस ने मिनी बस चालक पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पुणे से गढ़वा तक के लिए मिनीबस चालक द्वारा सवारियों से लिए गए किराए को वापस करने के लिए बस मालिक को कहा है।