Loading...
अभी-अभी:

म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे रायपुर

image

Jan 27, 2019

हेमन्त शर्मा - कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्थानीय कार्यक्रमो के शामिल होने रायपुर पहुंचे इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अंततः जनता ने सही निर्णय ले लिया कांग्रेस को जिताया है हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है की जो वादे किए हैं उसे पूरा करें जीत के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद जिनके मेहनत की बजह से छग के सरकार बनी कार्यकर्ताओं के झुटे मुकदमे दायर हुए है उन्हें भी समाप्त किया जाना चाहिए।

भाजपा पर साधा निशाना

वही उन्होंने पर भाजपा पर  निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में सरकार भाजपा की रही भाजपा सत्ता भोगी हो गई थी राजनीति नही भाजपा व्यापार कर रही थी चावल वाले बाबा चावल पर ही भर्ष्टाचार कर रहे थे विरोधी रोल जनता ने उन्हें चिन्हित किया है भाजपा उससे नही उबर पा रही है साथ ही अखिलेश यादव द्वारा दिये गए बयान कि प्रियंका के आने से कांग्रेस को फायदा होगा उस पर दिग्विजय सिंह ने कहा की इसके लिए अखिलेश जी को धन्यवाद बहुत दिनों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उम्मीद थी मांग थी प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आयेअब वो सक्रिय राजनीति में आयी है उनका स्वागत है।

प्रियंका गांधी को कहा चॉकलेटी

वही खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि मैने जीवन मे कभी फैसला खुद नही किया है जो पार्टी का फैसला होता है वो स्वीकार है इसके साथ ही बाबा रामदेव द्वारा भारत रत्न पुरस्कार को लेकर दिए बयान पर कहा कि रामदेव को मैं संत और कोई बाबा नही मानता वह व्यवसायी है वही कैलाश विजयवर्गीय द्वारा  प्रियंका गांधी को चॉकलेटी कहने पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि तो फिर मौसमी चटर्जी क्या है।