Loading...
अभी-अभी:

संसदीय सचिव गोवर्धन ने किडनी प्रभावितों को किए पचास हजार के चेक वितरण

image

Jul 31, 2018

पुरूषोत्तम पात्रा : गरियाबंद के किडनी प्रभावित सुपेबेडा वासियों के लिए सोमवार का दिन कुछ राहत भरा रहा, संसदीय सचिव गोवर्धन ने गांव पहुंचकर किडनी प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा पर सभी 96 परिवारों को 50-50 हजार की राशि के चेक वितरण किये, साथ ही गॉव के 594 परिवारों को आबादी पट्टा भी वितरण किया, इसके आलावा मांझी ने ग्रामीणों को शासन से हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए गांव में जल्द ही 37 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण शुरु करने का आश्वासन दिया, ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने  रंगमंच के लिए ढाई लाख की राशि भी स्वीकृत की।

वहीं सहायता राशि का चेक लेने पहुंची किडनी की बीमारी से डेढ़ साल पहले अपनी जान गंवा चुके शिक्षक प्रदीप क्षेत्रपाल की पत्नि बैदीबाई शासन की नीतियों से नाराज नजर आयी, बैदीबाई शुरु से ही अनुकंपा नियुक्ति की माग करती आ रही है, मगर प्रशासन द्वारा उसे हर बार कोई ना कोई बहाना करके टाल दिया जाता है, इस बार बैदी ने अपना दुखडा सुनाते हुए कहा कि यदि जल्द ही उसे अनुकंपा नियुक्ति नही मिली तो उसके पास जीने का कोई सहारा नही होने के कारण अपने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचेगा।