Loading...
अभी-अभी:

16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

image

Oct 28, 2018

मनोज अंबस्थ - लैलूंगा थाना क्षेत्र के राजपुर में शरद पूर्णिमा को मेला तमनार क्षेत्र से अपने परिचित के साथ 16 वर्षीय नाबालिग लड़की आई हुई थी ये दोनों मेला में घूम रहे थे, तभी आरोपियों की नजर इन पर पड़ी और लड़की को झांसा देकर राजपुर से 5 किलोमीटर दूर सलखिया जंगल मे ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया उसके बाद मेला के पास छोड़कर फरार हो गए घटना की जानकारी परिजनों को होने पर उनके द्वारा लैलूंगा थाना में मामला दर्ज कराया गया।

नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के 4 आरोपी राजेन्द्र कुमार निवासी राजपुर, ललित सिदार पटेल कालोनी लैलूंगा, खीर मोहन और सुनील गुप्ता निवासी  रुडेकेला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी भी 3 आरोपी फरार है। लैलूंगा थाना पुलिस आरोपियों की खोज में जुटी हुई है वहीं थाना प्रभारी का कहना है बाकी आरोपियो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।