Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा की तैयारियां जोरों पर

image

Sep 4, 2018

अभिषेक सेमर - मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विकास यात्रा का दूसरा चरण 5 सितंबर से राजनांदगांव से शुरू होगा और इसी दिन तखतपुर में भी आम सभा  होनी है इसके लिए क्षेत्रीय विधायक राजू सिंह क्षत्रिय सहित पुरा प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। हाई स्कूल मैदान में आमसभा के लिए डोम तैयार किया जा रहा है सभा स्थल पर सुरक्षा के सारे इंतेजाम किये जा रहे है। सभी विभाग  चाहे पीडब्लूडी, राजस्व, पंचायत हो या विद्युत विभाग  अपने अपने हिस्से का काम कर रहे है।

आवागमन की विशेष तैयारी की गई है

पुलिस प्रशासन भी कानून व्यवस्था बनाने में लगा है। सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था इन्ही की जिम्मेदारी है। इसलिए मुख्यमंत्री के आगमन के समय किन रास्तो को बंद करना है और यातायात को किन रास्तों से व्यवस्थित करना है। इसका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है ।फिलहाल ट्रांसपोर्ट और दूसरे साधन जो बिलासपुर से मुंगेली तक जाएंगे वे मोढ़े बरेला बायपास से व्यवस्थित करने की योजना है।

दी जाएगी योजनाओं के बारे में जानकारी

बता दें 5 तारीख को मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से कॉलेज मैदान में बनाये जा रहे हेलीपेड में उतरेंगे और कार द्वारा हाई स्कूल मैदान में  जाएंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे।तखतपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर 200 करोड़ से ऊपर के लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे। अलग अलग विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमे विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।