Loading...
अभी-अभी:

लोरमीः स्कूल प्राचार्य की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा होनहार छात्रा को

image

May 17, 2019

संदीप सिंह ठाकुर- लोरमी तहसील के साल्हेघोरी शासकीय हाईस्कूल में एक बार फिर प्रधान पाठक की लापरवाही का खामियाजा दसवीं बोर्ड कक्षा में पढ़ने वाली नंदिनी साहू को भुगतना पड़ रहा है। आपको बता दें पूरा मामला लोरमी विकासखंड के साल्हेघोरी हाईस्कूल का सामने आया है। जहां पर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नंदिनी साहू ने सभी विषय की परीक्षा दी और 70% अंक के साथ पास भी हो गई। जबकि हाईस्कूल के इंग्लिश विषय के लेक्चरर और प्रधान पाठक सिद्धराम भास्कर के द्वारा संस्कृत प्रोजेक्ट में उपस्थित नंदिनी साहू को अनुपस्थित बताते हुए ऑनलाइन एंट्री करा दी। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद रिजल्ट देखने पर नंदिनी साहू के परिजनों को पता चला कि संस्कृत प्रोजेक्ट में नंदिनी की अनुपस्थिति लगा दी गई है।

परिजनों ने इसकी शिकायत प्राचार्य और संबंधित विभाग के अधिकारियों से की

यह जानने के बाद हैरान परिजनों ने इसकी मौखिक शिकायत प्राचार्य और संबंधित विभाग के अधिकारियों से की। वहीं अब नंदनी का कहना है कि मैं 10वीं बोर्ड में 70% के साथ उत्तीर्ण हूँ और अब संस्कृत प्रोजेक्ट में जबरदस्ती लगाए गए अनुपस्थिति के कारण मेरा 1 साल बर्बाद हो रहा है। या फिर मुझे पूरक परीक्षा देना पड़ेगा। फिलहाल इस पूरे मामले में प्राचार्य की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है और इसको लेकर प्राचार्य से बात की गई तो समय रहते इस गलती को सुधार करने की बात कहते हुए नजर आए।

प्राचार्य सिद्धराम भास्कर ने अपनी गलती स्वीकारते हुये दोषी प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिया

वहीं आपको यह भी बता दें कि प्राचार्य सिद्धराम भास्कर अपनी गलती को स्वीकार कर रहे हैं कि ऑनलाइन कराते समय किसी तरह गड़बड़ी हुई है। साथ ही पूरे मामले को लेकर मुंगेली जिला के शिक्षा अधिकारी गोवर्धन प्रसाद भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने जांच के बाद दोषी प्राचार्य के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। मामले में प्राचार्य की लापरवाही के चलते एक होनहार छात्रा का भविष्य अधर में लटका हुआ है। वहीं अब परिजन भी मामले में न्याय नहीं मिलने पर जांच के बाद दोषी प्राचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बहरहाल देखना होगा नंदिनी साहू के भविष्य का क्या होता है।