Loading...
अभी-अभी:

रेल यात्रा पर चक्रवात फेनी का असर, पुरी से चलने वाली ट्रेने रद्द

image

May 3, 2019

चक्रवात फेनी का असर रेल यात्रा पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। ओड़ीशा एवं आंध्रप्रदेश से होकर गुजरने वाली चक्रवात फेनी के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुई है। इसमें पुरी से चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं चक्रवात की वजह से आंध्रप्रदेश से चलने वाली ट्रेनों का रुट बदला गया है। 

रूट बदलने से यात्री परेशान
चक्रवात के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व तट रेलवे से संबंधित जिन गाड़ियों को रद्द या फिर मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं ट्रेनों के रद्द होने और रूट बदलने से यात्री काफी परेशान हो रहे है। यात्रियों का कहना है कि एक तो ऊपर से इतनी गर्मी है और दूसरा ट्रेन कई घंटे लेट चल रहा है। जिससे उनको काफी परेशानी हो रही है।

रद्द होने वाली ये है ट्रेन –
03 मई, 2019 को पुरी से अहमदाबाद के लिए छूटने वाली 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02 एवं 03 मई, 2019 को पुरी से हरिद्वार के लिए छूटने वाली 18477 पुरी-हरिद्रार उत्कल एक्सप्रेस रद्द रही।


03 मई, 2019 को पुरी से सिरडी साई के लिए छूटने वाली 18407 पुरी-सीडी साई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

03 मई, 2019 को पुरी से दुर्ग के लिए छूटने वाली 18425 पुरी- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02 मई, 2019 को पुरी से अजमेर के लिए छूटने वाली 18421 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रही।

07 मई, 2019 को अजमेर से पुरी के लिए छूटने वाली 18422 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

04 मई, 2019 को पुरी से गांधीधाम के लिए छूटने वाली 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

03 मई, 2019 को दुर्ग से पुरी के लिए छूटने वाली 18426 दुर्ग- पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02 मई, 2019 को बालसाड से पुरी के लिए छूटने वाली 22909 बालसाड- पुरी एक्सप्रेस रद्द रही।


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन –
02 मई, 2019 को 18507 विशाखापट्टनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से विजयवाड़ा –टिटलागढ़–सम्बलपुर होते हुए चल रही है। 
03 मई, 2019 को 07149 सिकंदराबाद–कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से काजीपेट-बल्लारशाह–नागपुर–झारसुगुड़ा होकर चलेगी।