Loading...
अभी-अभी:

कोरबा की महिलाओं ने तहसीलदार और एसडीएम से लगाई गुहार, महिला समूह अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज

image

Dec 27, 2019

मनोज यादव : कोरबा के ग्राम कोरकोमा की महिलाओं ने तहसीलदार और एसडीएम से महिला समूह अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला समूह का कहना है कि सचिव द्वारा उनके अनपढ़ होने का हवाला देकर हिसाब किताब नहीं दिया जाता। समूह के खाते में 1 रूपये भी जमा नहीं किया जाता है।

बता दें कि, तहसील आफिस में खड़ीं ये महिलाएं कोरकोमा निवासी है। इनका आरोप है कि चार साल पहले शिवशक्ति महिला समिति का गठन किया गया था। इस समूह का अध्यक्ष धनरास राठिया और सचिव प्रभाती राठिया समेत कुल 12 सदस्य है। समूह के माध्यम से सोसाईटी का संचालन किया जा रहा है अध्यक्ष और सचिव मनमानी कर रहे हैं।