Loading...
अभी-अभी:

रतनपुर नगरपालिका में खेत चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

image

Jul 27, 2018

डब्बू ठाकुर :  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओ द्वारा रतनपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 7 सांधीपारा में खेत चलो अभियान के तहत खेतों में हल चलाया गया और धान रोपे। साथ ही किसानों का भी हाथ बंटाया। खेत चलो अभियान के तहत ज्याला प्रसाद चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष ग्रामीण और शीतल जायसवाल संग़ठन मंत्री की अगुवाई में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रतनपुर के सांधीपारा में किसानों के साथ श्रमदान किया। खेत में हल चलाकर किसानों का हांथ बटाया इस दौरान जनता कांग्रेस नेता किसानों की वेशभूषा में नजर आए।

जिला अध्यक्ष चतुर्वेदी ने कहा कि किसान बाहुल्य राज्य में सरकार की कमान भी किसानों के हाथ होगी। सरकार बनाने की बुनियाद अजीत जोगी ने रख दी है। हम हर गांव हर खेत मे जोगी का निशान हल चलाता किसान को लेकर जाएंगे। प्रदेश में किसानों की सरकार बनाने की अपील करेंगे, किसानों युवाओं महिलाओ सभी की अपनी पार्टी है बता दें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर व्यक्ति का विकास करेगी।

वहीं जोगी कांग्रेस के शीतल जायसवाल संग़ठन मंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के दिलों में बसने वाली पार्टी है। अब छत्तीसगढ़ जनता का हिसाब किताब दिल्ली से नहीं बल्कि रायपुर से होगा। सरकार की कमान छत्तीसगढ़ियों के हांथो में रहेगी। सरकार बनते ही पहले ही दिन समर्थन मूल्य 2500 रूपए कर दिया जाएगा। सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।