Loading...
अभी-अभी:

बालिका उत्सव कार्यक्रम में पहुंची बेमेतरा कलेक्टर, छात्राओं को दिया शिक्षा संदेश

image

Oct 17, 2019

दिलीप साहू : शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी विद्यालय में आयोजित बालिका उत्सव कार्यक्रम में बेमेतरा कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी शामिल हुई। बालिकाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं लैंगिक भेदभाव विषय पर जागरूकता लाने हेतु जिला स्तरीय बालिका उत्सव का आयोजन किया गया। 

कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई

कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। जिससे परिवार, समाज, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन हो सकेे। एक नारी जब शिक्षित होती है तो दोनों कुल को तारती है। सरकार द्वारा भी बेटी
बचाओं- बेटी पढ़ाओं अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 
 

कार्यक्रम के दौरान हिमोग्लोबीन की जांच 

कलेक्टर ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, मदर टेरेसा, जैसी महान विभूतियों का उदाहरण दिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, रंगोली तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता रखी गई। इस दौरान हिमोग्लोबीन की जांच की गई। आयोजन को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग भूमिका रही