Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, सुसाइड नोट बरामद

image

Oct 17, 2019

सुनील वर्मा - पुरानी छावनी क्षेत्र अंतर्गत ऑडपुरा में स्वयं को गोली मारकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक युवक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान मृतक की पत्नी बेटे के साथ करवा चौथ की खरीददारी करने गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के तिघरा बाईपास रोड के पास रहने वाले विजय सिंह कुशवाह पेशे से ऑटो चालक है। गुरुवार की दोपहर विजय ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त विजय ने इस घटना को अंजाम दिया, उस वक्त उसकी दूसरी पत्नी रामदुलारी और बेटा करवा चौथ का सामान लेने बाजार गए हुए थे। घर में विजय अकेला था। जैसे ही गोली की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी तो पड़ौसी विजय के घर जा पहुंचे। सोफे पर पड़े विजय के सिर से खून निकल रहा था। पास ही जमीन पर बंदूक पड़ी हुई थी। इससे स्पष्ट हो गया कि उसने आत्महत्या की है।

सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार पड़ोसियों को बताया

आसपास के लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुला लिया गया। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें जिक्र है विजय की मौत के लिये उसके पड़ोसी सुरेश और ममता जिम्मेदार हैं। उन्हीं की प्रताड़ना के चलते विजय ने मौत को गले लगा लिया। सुरेश और ममता विजय के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। वहीं परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सुरेश और ममता आए दिन विजय को प्रताड़ित करते थे। कई दफा उन्होंने विजय के साथ मारपीट भी की थी। 3 दिन पहले ही उन्होंने विजय के साथ मारपीट की थी और उसे धमकी दी थी कि उसकी दूसरी पत्नी को भी भगा देंगे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।