Loading...
अभी-अभी:

गरियाबन्द जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कई गांवों से किसानों का धान ले कर फरार अपराधी को किया गया गिरफ्तार

image

Aug 19, 2022

 

पुलिस विभाग से मिली जानकारी से गरियबन्द जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना से क्षेत्र के ग्राम मरौदा, काजनसरा, पारागांव, खुटगांव और कई अन्य गावो के किसानों से एक वर्ष पूर्व  धमतरी जिले के नगरी ब्लाक में रहने वाले दो व्यक्ति द्वारा किसानों को धान की निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत देने और एक सप्ताह के अंदर धान का पूरा पैसा देने की बात कह कर कई किसानों से लगभग 19, 20 लाख रुपये की कई हजारो क्विटल धान ले गया था। लेकिन जब किसानों को उनके धान का पैसा नही दिए जाने पर किसानों द्वारा जब धान खरीदी करने वाले व्यक्ति के घर मे गए तो उक्त व्यक्ति घर से फरार हो गया था।
फिर किसानों द्वारा अपने आप को ठगा महसूश होने के कारण उन दोनों व्यक्ति के खिलाफ 4 दिसंबर 2021 को अपराध दर्ज कराया गया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों व्यक्ति पर 420, 406, 34 की धारा लगाकर अपराध दर्ज किया गया। सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा दोनों अपराधी में से एक अपराधी विसालराम गोड़ ग्राम मटियाबाहरा निवासी को 31 जुलाई 2022 को उनके गांव के जंगल के पास गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वही दूसरा फरार व्यक्ति लेखराम साहू के नही मिलने पर साइबर सेल के द्वारा उनके पिताजी के मोबाईल नम्बर को ट्रेस करने पर फरार अपराधी का लोकेशन बस्तर संभाग के जिला जगदलपुर मुख्यालय के ग्राम धरमपुरा में मिला। उक्त अपराधी द्वारा अपना नाम बदल कर एक किराये का मकान लेकर आपने पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। और वही धरमपुरा में रह कर टेलरिंग (दर्जी) का काम करता था।  
जिसे गरियबन्द पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया। एक साल से फरार अपराधी को पकड़ने में साइबर सेल के सतीश यादव का विशेष सहयोग रहा। गरियाबन्द पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आरोपी काजनसरा, पारागांव, और खुटगांव के किसानों की हजारों क्वंटल धान खरीद कर फरार हो गया मामले में एक आरोपी अभी फरार चल रहा है पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपी को जेल भेज दिया