Loading...

हर घर तिरंगा अभियान बाईक रैली भी शामिल

image

Aug 13, 2022


बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा के बोदरी मंडल के आयोजित हर घर तिरंगा अभियान बाईक रैली में शामिल हुए बाइक रैली परसदा से चकरभाठा मार्केट और बुंदेला होते हुए सारधा ग्राम तक निकाली गई इस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा उत्सव को यादगार बनाने की जिम्मेदारी हमारी है समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ रहा है।

 आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान विश्व का सबसे अभिनव और बड़ा अभियान होगा। देश के 20 करोड़ से अधिक घरों पर ध्वज फहराया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान विश्व का सबसे अभिनव और बड़ा अभियान होगा। देश के 20 करोड़ से अधिक घरों पर ध्वज फहराया जाएगा। लगभग हर घर का संबंध इस विभाग से है। प्रदेश के समस्त विद्यार्थी शहरों, गांवों व कस्बों में तिरंगा रैली निकालेंगे।  माध्यम से संदेश जन-जन तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 

भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा, जिसके तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा के बोदरी मंडल द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान बाईक रैली में शामिल हुए। बाइक रैली परसदा स्थित निवास से निकल कर चकरभाठा मार्केट, चकरभाठा बस्ती, ग्राम धमनी, काडर, सेवार, कया, बुंदेला, सारधा ग्राम तक निकाला गया।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा उत्सव को यादगार बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। समाज के हर वर्ग इस अभियान से जुड़ रहा है। इस समय पर  पूरा हिन्दुस्तान तिरंगामय हो चुका है। हमारा तिरंगा हमारे अस्मिता का प्रतीक है। हर तिरंगा से हमारे सम्मान को और बल मिलेगा। उन्होंने इस अभियान से अधिक से अधिक जनमानस को जुड़ने की अपील की है। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिलि हुए।