Loading...
अभी-अभी:

मुंगेलीः नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत, कांग्रेस ने निकाली भव्य रैली

image

Mar 13, 2018

मुंगेली। नगर में कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के स्वागत में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया नगर के दाउपरा चौक से शुरू हुई रैली में सैकड़ों की तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही रैली का नगर में जगह जगह आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई इस रैली को आने वाले समय मे होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जिस तरह नगर में सत्तापक्ष के द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जा रहा है, उसी तरह कांग्रेस ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव का किया आभार व्यक्त... 

इस दौरान गाजेबाजे के साथ कार्यकर्ताओं में जमकर उमंग देखा गया है, वहीं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिये गए दायित्व के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जो जिम्मेदारी उनको दी गयी है, उसे वो जरूर पूरा करेंगे और आने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे साथ ही संगठन को मजबूत करने के दिशा में भी कार्य करेंगे।