Loading...
अभी-अभी:

CORONA UPDATE : रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 80 पार

image

Jun 9, 2020

शिवम मिश्रा : प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता चला जा रहा है। प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में वृद्धि देखी जा रही है। राजधानी रायपुर में भी आंकड़ा बढ़कर अब 80 हो गया है। 

राजधानी में बनाये 40 कंटेन्मेंट जोन
बता दें कि, राजधानी के अलग अलग क्षेत्रों में मरीज मिलने से 40  कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेन्मेंट ज़ोन में देवपुरी, चंगोराभाँटा, बीरगाँव, रामसागरपारा, देवेन्द्र नगर, शंकर नगर, शक्ति नगर, अभनपुर, फाफाडीह, कबीर नगर, देवपुरी शामिल हैं। वहीं रायपुर कलेक्टर ने कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। 

नगर निगम अपर आयुक्त के मुताबिक
नगर निगम अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने कहा है कि, जहां भी नए पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाया जाता है। कंटेंन्मेंट जोन की संख्या लगातार बदलती रहती है जिनकी अवधि पूरी हो जाती तो वहां से कंटेंनमेंट जोन हटा दिया जाता है। उसमें से एक प्रवेश/निकास द्वार रखा जाता है। बाकी चारों तरफ से बंद कर दिया जाता है। उसके बाद प्राइमरी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाती है।