Jun 9, 2020
विकास सिंह सोलंकी : इंडेक्स अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय जोशी ने कोरोना से लड़ते हुए सोमवार देर रात ढ़ाई बजे अंतिम सांस ली। इंडेक्स परिवार को ये आघात ऐसी घड़ी में लगा है जब संस्थान को उनके अनुभव और अनुशासन की सबसे अधिक जरूरत थी। अस्पताल में कोरोना मरीज़ों का इलाज उन्हीं के मार्गदर्शन में हो रहा था। बता दें कि, आठ सौ से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ कर उनके घर लौटा चुके डॉ. जोशी खुद इस बीमारी से हार गए।
इलाज के दौरान डॉक्टर जोशी की मौत
दरअसल, डॉ. जोशी ने 25 मई को अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। पॉजिटिव आने पर उनका इलाज किया जा रहा था। वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. जोशी अत्यंत मृदुभाषी थे और उनका व्यवहार हर किसी के साथ सौम्य था। संकट के इस समय में डॉक्टर जोशी का इंडेक्स परिवार से बिछड़ना एक अपूरणीय क्षति है।