Loading...
अभी-अभी:

गरियाबंद: नक्सली मुठभेड़ में बड़ी सफलता के बाद सुरक्षा बलों ने 1500 फीट की ऊंचाई पर मनाया जीत का जश्न

image

Sep 13, 2025

 

 

गरियाबंद: नक्सली मुठभेड़ में बड़ी सफलता के बाद सुरक्षा बलों ने 1500 फीट की ऊंचाई पर मनाया जीत का जश्न

 लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद: छत्तीसगढ़के गरियाबंद जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। राजाडेरा-मटाल के बीहड़ पहाड़ी इलाके में हुई इस ऑपरेशन में दस नक्सलियों को ढेर किया गया, जिनमें चार महिलाएं और छह पुरुष शामिल थे। इनमें 5.22 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली भी शामिल थे।

 जवानों का उत्साह

ऑपरेशन कीसफलता के बाद सुरक्षा बलों के जवानों का उत्साह देखते ही बनता था। 1500 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर खड़े जवानों ने जीत की खुशी में बजरंग बली के जयकारे लगाए और जश्न मनाया। इस दौरान उनका मनोबल अत्यधिक उच्च था।

 

अधिकारियों ने दी बधाई

इस ऐतिहासिक सफलतापर गरियाबंद में मौजूद बड़े और छोटे सभी रैंक के अधिकारियों ने एक-दूसरे को हाथ मिलाकर और गर्मजोशी से बधाई दी। यह जश्न सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और साहस का प्रतीक था, जिसने पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया।

 

 

 

Report By:
Monika