Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने किया पदभार ग्रहण

image

Feb 1, 2018

**रायपुर**। छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने आज पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहु और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडेय के कार्यकाल खत्म होने के बाद कई महीनों तक पद खाली था। **नशे के शिकार बच्चों को मुख्य धारा में लाना लक्ष्य...** इस मौके पर प्रभा दुबे ने राज्य में भीक्षावृत्ति और नशे के शिकार बच्चों को मुख्य धारा में लाना प्रमुख लक्ष्य बताया। प्रभा दुबे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। सूत्रों की माने तो इसके पहले अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जिसकी अध्यक्ष महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू थी। इस कमेटी में 5 नामों पर चर्चा थी। जिसमें प्रभा दुबे और शताब्दी पांडेय सहित अन्य नाम शामिल थे, इस कमेटी की मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुई, जिसके बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद के लिए प्रभा दुबे के नाम पर मुहर लगा दी गई। गौरतलब है, कि प्रभा दुबे ने साल 2010 में कांग्रेस किरणमयी नायक के खिलाफ महापौर का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे इस चुनाव में हार गई थीं।