Loading...
अभी-अभी:

समाज में महिलाओं को मिले बराबरी का दर्जा : टीएस सिंह

image

Feb 9, 2017

रायपुर। गांधी चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह ने कहा कि बेटी अभिशाप नहीं है। समाज के विकाश में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कार्यक्रम अंबिकापुर के गांधी चौक पर किया गया। भारत देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम हमेशा से किया जा रहा है। इसी क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ और इनके सुरक्षा और सम्मान में यह कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री सिंह देव ने बताया की हमारे धर्म में देवताओं के साथ देवियों को बराबरी का दर्जा दिया गया है फिर समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता। ये सारी बाते नेता प्रतिपक्ष ने एन एस यु आई के एक कार्यक्रम के दौरान कहीं गयी।

 इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई सरगुजा के तत्वधान और एनएसयूआई समर्थित पी जी कॉलेज अंबिकापुर की छात्रसंघ सचीव साक्षी जिंदल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण के सन्दर्भ में बीएड कॉलेज, पी जी कॉलेज और साई कॉलेज अंबिकापुर के द्वारा नारी शक्तिकरण के ऊपर नाटक, नृत्य,संगीत आदि कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष टी एस सिंह देव उपस्थित रहे। बहरहाल नारी सशक्तिकरण का ऐसा आयोजन पहली बार रखा गया था जिसमें काफी संख्या में सभी कॉलेजों की लड़कियों ने भाग लिया साथ ही कहा की बेटी अभिशाप नहीं है। इनका नारा था बेटी बचाव ,बेटी पढ़ाओ।