Loading...
अभी-अभी:

फिल्म पद्मावती के जल्द विवादों से बाहर आने की उम्मीदः प्रियंका

image

Dec 21, 2017

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादूकोन की फिल्म पद्मावती विवादों से घिरी हुई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘‘पद्मावती’’ के जल्द ही विवादों से बाहर आने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि लोग इस फिल्म की कला को जरूर देख पायेंगे, फिल्म ‘‘पद्मावती’’ को अभी सीबीएफसी से प्रमाण पत्र मिलना बाकी है। इससे पूर्व संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ में भूमिका निभा चुकी प्रियंका ने कहा कि वह हमेशा फिल्म निर्माता के साथ खड़ी रहेंगी। 

फिल्म पद्मावती के विषय में राजपूत संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने निर्देशक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने फिल्म में ‘‘ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़’’ की है।

प्रियंका ने कहा, कि ‘‘मेरे संजय सर के साथ अच्छे व्यवहार हैं, और मैं उनकी जबरदस्त प्रशंसक हूं, मैं जानती हूं कि यह फिल्म प्रदर्शित होगी और लोग इसके पीछे की कला को देख पायेंगे।

अभिनेत्री ने कल रात जी सिने अवार्ड में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं हमेशा न केवल संजय सर के साथ खड़ी रहूंगी बल्कि मैं दीपिका,रणवीर और शाहिद के लिए भी खड़ी रहूंगी। प्रियंका ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बधाई दी है।