Loading...
अभी-अभी:

सुशांत की मौत के बाद रवीना का बड़ा बयान, कहा - अब इसे सनसनीखेज बनाना बंद कीजिए

image

Jul 9, 2020

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं उनकी मौत को काफी समय हो गया है लेकिन अब भी इंडस्ट्री में उन्हें लेकर बातें खत्म नहीं हो रही है। इस समय कई फैंस हैं, कई स्टार्स हैं जो इस पर बात कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर भी बहस तेज है। इसी बीच सुशांत के फैन्स, दोस्त और फैमिली मेंबर्स का मानना है कि उनके खिलाफ साजिश की गई थी। वहीं अब इन सभी के बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों, ब्लेम गेम और विषाक्तता पर नाराजगी जाहिर की है।

इसे सनसनीखेज बनाना बंद कीजिये : रवीना
उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, "अब इसे सनसनीखेज बनाना बंद कीजिए। आप किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते। फिल्म इंडस्ट्री को भी नहीं। यह मारा-मारी, लिंच मॉब बन चुका है, जो कि गलत है। लोगों को तर्क संगत सोचना होगा। यह उस इंसान के लिए बहुत बड़ा काम होगा, जो दुनिया से जा चुका है। इसके अलावा वह बोली, "मैं इस बात से सहमत हूं कि यहां राजनीति है और यह भी मानती हूं कि खराब लोग भी हैं। यह मैंने अपने ट्वीट में भी लिखा था। यहां ऐसे घटिया लोग हैं, जो आपकी असफलता के लिए प्लानिंग करते हैं। मैं इससे गुजरी हूं।

बॉलीवुड में गला काट प्रतिस्पर्धा है...
आगे बात करते हुए रवीना बोली, "ये वो लोग हैं, जो आपको गिराने के लिए फिल्मों से निकाल देते हैं। यह क्लासरूम पॉलिटिक्स की तरह है। वे घटिया खेल खेलते हैं। लेकिन इस तरह के लोग हर इंडस्ट्री में हैं। हम हाई प्रोफाइल ग्लैमरस जॉब कर रहे हैं और यहां गला काट प्रतिस्पर्धा है। इसलिए यह हाईलाइट हो जाता है। आप जानते ही होंगे बीते दिनों भी रवीना ने एक पोस्ट किया था जो उनके करियर से जुड़ा हुआ था। फिल्म के बारे में बात करें तो जल्द ही रवीना केजीएफ 2 में दिखाई देने वाली हैं।