Loading...
अभी-अभी:

मुंबईः मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी व जानी मानी अभिनेत्री शौकत आजमी का निधन  

image

Nov 22, 2019

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी शौकत आजमी का निधन हो गया है। शौकत आजमी एक जानी मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने उमराव जान, बाजार, हीर-रांझा जैसे कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया। शौकत आजमी अंतिम बार फिल्म 'साथियां' (2002) में नजर आई थीं। हैदराबाद में जन्मी शौकत आजमी मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती थीं।

पति-पत्नी लम्बे समय तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की विंग इप्टा से जुड़े रहे

हाल ही में उन्होंने अपने पति कैफी आजमी के जीवन पर एक किताब लिखी थी। जिसका नाम 'कैफी और मैं' है। बता दें कि कैफी आजमी और शौकत आजमी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे। दोनों पति-पत्नी लम्बे समय तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की विंग इप्टा से जुड़े रहे। कैफी आजमी और शौकत आजमी के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम बाबा आजमी और बेटी का नाम शबाना आजमी है। दोनों ही बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। शबाना आजमी को नेशनल फिल्म अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें अब तक 5 फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं।