Loading...
अभी-अभी:

अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार, फैंस को किया धन्यवाद

image

Jul 14, 2020

इस समय कोरोना का कहर सभी जगह देखने के मिल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड में भी इसका कहर दिखाई दिया है। वहीँ इस महामारी से महानायक अमिताभ बच्चन भी नहीं बच पाए। बीते दिनों ही जब वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो उसके बाद से उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट रखा गया हैं। इसके अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी वहीँ उसी अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि वह भी कोरोना पॉजिटिव थे।

खबरें हैं दोनों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। वैसे आप जानते ही होंगे कि अमिताभ की सलामती के लिए फैंस लगातार दुआ कर रहे हैं कई जगह पर पूजा-पाठ हवन हो रहे हैं। इसी बीच आप देख रहे होंगे अस्पताल से भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को धन्यवाद किया था। अब उसके बाद उन्होंने डॉक्टर और नर्स के नाम एक स्पेशल पोस्ट लिखकर उनका धन्यवाद किया है।

आप देख सकते हैं बिग बी ने पोस्ट में लिखा-

''श्वेत वर्ण आभूषण

सेवा भाव समर्पण

ईश्वर रूपी देवता ये

पीड़ितों के संबल ये

स्वयं को मिटा दिया

गले हमें लगा लिया

पूजा दर्शन के स्थान ये

परचम इंसानियत के

वैसे अगर आपको याद हो तो इससे पहले अमिताभ बच्चन ने उन लोगों का धन्यवाद किया था जो उनकी सेहत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। दरअसल बीते समय में अमिताभ ने अपने द्वारा की गई एक पोस्ट में लिखा था कि, 'वे इस प्यार के लिए आभारी और नतमस्तक हैं। इसी के साथ अब अमिताभ और अभिषेक की सेहत के बारे में बात करें तो खबरें हैं वह अब भी स्थिर है। इसके अलावा बताया जा रहा है उनपर दवाओं का तेजी से असर हो रहा है और दोनों ठीक हो रहे हैं।

यह सब होने के बाद भी बताया गया है कि इलाज के लिए दोनों को कम से कम 7 दिन हॉस्पिटल में रहना होगा। वहीँ दूसरी तरफ, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोविड पॉजिटिव मिली थीं। जानकारी है कि वे दोनों होम आईइसोलेशन में हैं और जल्द ठीक हो रहीं हैं।