Loading...
अभी-अभी:

अर्जुन और मलाइका जल्द ही बंधेगे शादी के बंधन में...

image

Mar 1, 2019

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के रिश्ते से अब हर कोई वाकिफ है। हालांकि अब तक इन दोनों ही सितारों ने अपने र‍िलेशनश‍िप की पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों की रोमांट‍िक ट्यून‍िंग कई मौकों पर साफ़ नजर आई। हाल ही में एक बार फिर ये खबर सामने आई है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों की माने तो अर्जुन और मलाइका अगले महीने यानी अप्रैल में एक-दूसरे से शादी करेंगे।

इतना ही नहीं सुनने में तो ये भी आया है कि इस कपल की शादी क्रिश्चियन परंपरा से चर्च में होगी और सेरेमनी को प्राइवेट रखा जाएगा। अर्जुन और मलाइका की शादी में सिर्फ उनके फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बता दें मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने पत‍ि शकील संग क्र‍िश्च‍िन परंपरा से शादी रचाई थी। हालांकि अब तक भी मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने र‍िलेशन पर हमेशा चुप्पी बनाए रखती हैं।

वहीं कुछ दिन पहले जब करण जौहर के शो में प्रियंका पहुंची तो उन्होंने भी इस बारे में कहा था, मैं सिर्फ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के बारे में जानती हूं।