Loading...
अभी-अभी:

रेप पीड़िता के समर्थन में बॉलीवुड हस्तियां, सोशल अकाउंट पर की कड़ी निंदा

image

Apr 13, 2018

इन दिनों हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है हाल ही में जम्मू- कश्मीर में 8 साल की नाबालिक आसिफा के रेप की घटना को अंजाम दिया गया और इसी कड़ी में उन्नाव की रहने वाली महिला के साथ रेप की घटना ने देश भर को झकझोर कर रख दिया इस घटना के बाद आम जनता ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

रेप पीड़िताओं के लिए हो रही न्याय की मांग
देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह के अभियान और योजनाएं चलाई जाती है, लेकिन इसके बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं आधे से ज्यादा केसेस में पुलिस या फिर बड़े पद के अधिकारी ही इस घटना का हिस्सा बने होते है, जिनके सहयोग से महिलाओं को और मासूम बच्चियों को इस क्रूरता का शिकार होना पड़ता है। देश भर की जनता के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इसकी कड़ी निंदा की और अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर आक्रोश व्यक्त किया है। गीतकार जावेद अख्तर, सिमी ग्रेवाल, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बच्चन समेत कई फ़िल्मी हस्तियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पीड़िता के न्याय की मांग की है।

फरहान अख्तर ने किया ट्वीट
बॉलीवुड सेलेब्स में फरहान अख्तर, सोनम कपूर, सानिया मिर्जा और जावेद अख्तर जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा कि, जरा सोचिए उस 8 साल की बच्ची पर क्या गुजरी होगी, जिसके साथ यह घिनौना अपराध हुआ। बच्ची के साथ गैंग रेप हुआ और उसे मार दिया गया। अगर आप आसिफा के लिए जस्टिस नहीं मांग सकते तो आप कुछ नहीं हैं और कुछ नहीं कर सकते।