Loading...
अभी-अभी:

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनेगी फिल्म, मनोज वाजपेयी निभाएंगे किरदार

image

Jul 10, 2020

बीते समय से कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर कई खबरें आ रहीं थीं। इसी बीच बीते कल ही विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया। उसके एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर नाना प्रकार की अफवाहें उड़ रही हैं। इसी बीच सामने आया कि विकास दुबे पर फिल्म बन सकती है और उस फिल्म में विकास का किरदार निभाने वाले हैं मनोज बाजपेयी।

मारा गया विकास दुबे कानपुर वाला
इन अफवाहों को जानने के बाद अब इस पर मनोज ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा, 'यह गलत खबर है। अपने ट्वीट में उन्होंने सब कुछ साफ कर दिया और उसे देखने के बाद उनके फैन्स उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं कि उन्होंने इस मामले में सब कुछ साफ़ साफ़ बता दिया। आप जानते ही होंगे मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया पांच लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में बीते शुक्रवार की सुबह मारा गया था। केस के बारे में बात करें तो विकास दुबे पर कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों को मारने का आरोप लगा था। उसके बाद उसे पकड़ा गया है।

हाईवे पर पलटी गाड़ी...
वहीँ जब उसे यूपी एसटीएफ की टीम कानपुर वापस लेकर आ रही थी तो हाईवे पर गाड़ी पलट गई। इसी बीच विकास ने गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की, और इसी वजह से पुलिस को उसका एनकाउंटर करना पड़ा। पुलिस का कहना है यह हादसा सामने गाय और भैंसों के झुंड के आने के कारण हो गया था। अब बात करें मनोज के बारे में तो वह जल्द ही मनोज राज और डीके की फेमस वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं।