Loading...
अभी-अभी:

फिल्मी सितारे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने में लगे

image

Jan 26, 2020

मुंबईः 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां पूरा भारत जश्न मना रहा है। वहीं बॉलीवुड में भी जश्न शुरू हो गया है। इसके अलावा जहां एक तरफ पूरे देश में जश्न का माहौल है, जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों ने बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में फिल्मी सितारे भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, तापसी पन्नू जैसे सितारों ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सबसे पहले शुरुआत करेंगे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से। इसके अलावा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही वो हर खास मौके पर देशवासियों और अपने फैन्स को बधाइयां देते रहते हैं। ऐसे में अमिताभ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

करोड़ों भारतीयों ने मिलकर इस महान देश का किया निर्माण

अपनी हर बात को लोगों के सामने मुखर होकर रखने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अनुपम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अनुपम ने लिखा है, 'मेरे प्यारे भारतवासियों। हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। करोड़ों भारतीयों ने मिलकर इस महान देश का निर्माण किया है। हम इसे बिखरने नहीं देंगे। इसके साथ ही भारत माता की जय। जय हिंद।' अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। तापसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में तापसी ने लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं मेरे देशवासियों। चलो आज कुछ समय निकाल के संविधान के कुछ पन्ने पढ़ ही लें। जय हिंद'।