Loading...
अभी-अभी:

1046 कलाकारों के साथ सजीव संगीत प्रस्तुतिकरण से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड नाम दर्ज

image

Jan 25, 2020

मुंबईः नया वर्ष चर्चित संगीतकार प्रीतम के लिए एक साथ तमाम खुशियां लेकर आया है। इसके अलावा, इन खुशियों का जलसा मनाते हुए उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला है। वहीं  प्रीतम ने शुक्रवार को मुंबई में एक साथ 1046 कलाकारों के साथ सजीव संगीत प्रस्तुति दी। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने विश्व रिकॉर्ड की मान्यता दे दी है। इसके साथ ही हिंदी फिल्मों के संगीत में प्रीतम का बड़ा नाम रहा है। कभी जीत गांगुली के साथ फिल्मों के लिए संगीत बनाने वाले प्रीतम ने बाद में अपनी अलग राह पकड़ी और अपने बैंड के साथ देश विदेश में तमाम शोज भी किए। वहीं प्रीतम के कंपोज किए गाने हिंदी सिनेमा में खूब हिट होते रहे हैं, फिलहाल बीच में उन पर विदेशी धुनों पर आधारित गाने बनाने के भी लांछन खूब लगे हैं।

आजादी के गुमनाम शहीदों की याद में एक संगीतमय प्रस्तुति

इसके अलावा प्रीतम का नए साल का जश्न फिल्म लव आजकल के ट्रेलर से शुरू हुआ है। उनका कंपोज किया गया फिल्म का पहला गाना शायद रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। प्रीतम ने मशहूर निर्देशक कबीर खान की चर्चित वेब सीरीज द फॉरगॉटेन आर्मी का भी संगीत दिया है। वहीं शुक्रवार को मुंबई में इसी वेब सीरीज की संगीतमय प्रस्तुति के साथ एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। शुक्रवार को प्रीतम ने मुंबई के ट्यूलिप स्टार ग्राउंड पर आजादी के गुमनाम शहीदों की याद में एक संगीतमय प्रस्तुति दी।