Loading...
अभी-अभी:

शास्त्रीय हिन्दुस्तानी संगीत के प्रख्यात गायक पद्मश्री मन्ना डे

image

Apr 30, 2020

मुंबईः प्रबोध चंद्र डे, जिन्हें “मन्ना डे” के नाम से जाना जाता है, उनका आज यानी 1 मई को जन्मदिन है। उनका जन्म 1 मई 1919 को पूर्वी कोलकाता में महामाया डे और पूर्ण चन्द्र के यहाँ हुआ था। मन्ना डे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एक छोटे से पूर्व-प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की थी, बाद में विद्यासागर कॉलेज से स्नातक किया। अपने स्कूल के दिनों में, मन्ना डे केवल मनोरंजन के लिए गाना गाते थे। उसके फलस्वरूप, मन्ना डे अपने कॉलेज के दिनों के दौरान, कई गायन प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की थी। मन्ना डे ने वर्ष 1942 में गाने से अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद मन्ना डे को प्रसिद्ध संगीतकार एस. डी. बर्मन के साथ भी काम करने का मौका मिला। कुछ और दिनों तक काम करने के बाद जल्द ही मन्ना डे हिंदी फिल्मों में संगीत निर्देशन का काम करने लगे थे। वे शास्त्रीय हिन्दुस्तानी संगीत के प्रख्यात गायक थे।

24 अक्टूबर 2013 के दिन भारत ने अपने बेहतरीन पार्श्व गायकों में से एक महान पार्श्व गायक मन्ना डे को खो दिया था। मन्ना डे ने अपने लंबे और अनुकरणीय कैरियर के दौरान, 4,000 हजार गानों का आश्चर्यजनक रिकॉर्ड बनाया। मन्ना डे ने भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री (1971) सहित, कई अन्य प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए थे।