Sep 1, 2018
कुछ समय पहले सलमान खान की फिल्म भारत के सेट से कैटरीना कैफ और सलमान खान की माँ सलमा खान की तस्वीरें वायरल हुई थीं एक तस्वीर में कैटरीना ने सलमा खान को गले से लगाया था उस तस्वीर के बाद लोगों ने दोनों को सास बहू कहना शुरू कर दिया था आपको बता दें कि इस तस्वीर से सलमान खान की बहन अर्पिता खान सबसे ज्यादा नाराज हुईं थीं और उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थी बाद में अर्पिता के पति आयुष ने इस बारे में बात की और उन्होंने बताया कि पता नहीं उनकी पत्नी अर्पिता के दिमाग में क्या चल रहा है और उन्होंने यह तस्वीर क्यों डीलीट की उनकी नजर में वह तस्वीर बहुत अच्छी थी।
लवरात्रि में जल्द ही नजर आयेंगे आयुष
आपको बता दें कि आयुष जल्द ही फिल्म लवरात्रि में नजर आने वाले हैं इस फिल्म में वह वरीना के साथ नजर आएंगे जो एक नई एक्ट्रेस हैं इन सभी बातों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अर्पिता को नहीं पसंद कि उनके भाई सलमान कैटरीना से कोई भी रिश्ता रखे और वह नहीं चाहती हैं कि कैटरीना उनकी भाभी बने आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और सलमान काफी लम्बे समय से अच्छे दोस्त हैं और अर्पिता खान की शादी में भी कैटरीना नजर आईं थीं।
'भारत' में एक साथ काम कर रहे है सलमान और कैटरीना
फिलहाल सलमान और कैटरीना अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग माल्टा में कर रहे हैं. फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है. आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' को सलमान खान की बहन अलवीरा खान प्रोड्यूस कर रहीं हैं और फिल्म में कैटरीना का सबसे दमदार रोल है।







