Loading...
अभी-अभी:

FIFA World Cup 2022: वर्ल्ड कप में दीपिका को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऐसा करने वाली पहली ग्लोबल स्टार होंगी 

image

Dec 6, 2022

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 जारी है, इसका फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। दीपिका पादुकोण फाइनल के लिए कतर जाएंगी, जहां वह फीफा विश्व कप 2022 की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। इससे पहले बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही कतर में थीं, जहां उन्होंने बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- दीपिका फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए कतर जाएंगी। शायद यह पहला मौका होगा जब फीफा ने किसी भारतीय को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

दीपिका पादुकोण ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वह गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी के अनुसार दुनिया की शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल थीं। दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार अपनी छाप छोड़ी है। दीपिका लक्ज़री ब्रांड्स Louis Vuitton और Cartier का ग्लोबल फेस रही हैं।

Deepika Padukone: 36 साल की दीपिका पादुकोण एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं। उनके पति रणवीर सिंह भी बॉलीवुड स्टार हैं, रणवीर ने आईपीएल (Indian Premier League) की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। दीपिका की बात करें तो उन्होंने ग्लोबल लेवल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम शाहरुख खान के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने पीकू, ये जवानी है दीवानी, रामलीला समेत कई बड़ी फिल्में की हैं। दीपिका पादुकोण फीफा विश्व कप 2022 की ट्रॉफी का अनावरण करने वाली विश्व की पहली महिला होंगी।

FIFA World Cup 2022 Final: फीफा विश्व कप का फाइनल
FIFA World Cup Schedule:
फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। 14 और 15 तारीख को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium) में खेला जाएगा। मैच रात 8.30 बजे से खेला जाएगा।