Loading...
अभी-अभी:

इस फिल्म में फ्रीडम फाइटर उधम सिंह की भूमिका निभाएंगे विक्की कौशल...

image

Mar 4, 2019

एक्टर विक्की कौशल शूजित सरकार की अगली फिल्म में विकी फ्रीडम फाइटर उधम सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ये भी एक बायोपिक ही होगी जो स्वतंत्रता सैनानी पर बनने वाली है। विकी की कास्टिंग को लेकर निर्देशक ने कहा, अगर आप विकी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखेंगे तो उनकी फिल्मों को लेकर चॉइसेस अच्छी रही है। मैं एक ऐसा एक्टर चाहता था, जो फिल्म के लिए अपना दिल और आत्मा दे दे। साथ ही विकी पंजाबी है और फिल्म भी पंजाबी फ्रीडम फाइटर पर आधारित है। यानि एक अच्छे किरदार के चलते उन्होंने विक्की को कास्ट किया है।

वहीं इसक साथ ही बता दें पहले इस फिल्म में इरफ़ान खान को कास्ट किया जाना था। फिल्म के लिए उन्हें फाइनल कर लिया गया था। बता दें, 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में जन्मे उधम सिंह ने जलियावाला बाग में हुए नरसंहार का बदला लेने की प्रतिज्ञा की थी, जिसे उन्होंने नरसंहार कांड के 21 साल बाद खुद अंग्रेजों के घर में जाकर पूरा किया। इतिहासकारों के अनुसार उधम सिंह सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे और इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद आजाद सिंह रख लिया था जो भारत के तीन प्रमुख धर्मों का प्रतीक है।