Loading...
अभी-अभी:

आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं जावेद अख्तर

image

Jan 17, 2020

लिरिक्स और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और अपने इस बर्थडे को खास बनाने के लिए उन्होंने रेट्रो थीम पार्टी होस्ट की जिसमे सभी पहुंचे। वहीं इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे और सभी का लुक शानदार रहा। इस दौरान जावेद अख्तर और शबाना आजमी का पार्टी में रेट्रो लुक देखने को मिला और दोनों ने इसके लिए रेड कलर को चुका। आप देख सकते हैं रेट्रो अंदाज में दोनों काफी क्यूट लगे और दोनों के फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस पार्टी में जोया अख्तर ब्लू डेनिम पहने दिखीं अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी पार्टी में शामिल हुईं।

वहीं इस दौरान अनिल कपूर भी रेट्रो लुक में नजर आएं। इस दौरान उर्मिला मातोंड़कर भी पार्टी में नजर आईं और उर्मिला ने पार्टी के लिए ब्लू गाउन कैरी किया। आप देख सकते हैं वह इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लगीं। इस दौरान पार्टी में फराह खान भी दिखीं और उर्मिला संग फराह की बॉन्डिंग काफी शानदार नजर आई।
 
इस दौरान एक्ट्रेस दिव्या दत्ता पार्टी में रेड कलर का शरारा पहने दिखीं और उनका लुक बीते जमाने का दिखा। इस समय आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव संग नजर आए और सतीश कौशिक भी पार्टी में रेट्रो अंदाज में पहुंचे। वहीं व्हाइट पोलका डॉट वाली ब्लैक शर्ट में वह काफी शानदार नजर आए। इस पार्टी में डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी नजर आए और फरहान अख्तर पार्टी में अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आए जो आप देख सकते हैं।