Loading...
अभी-अभी:

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 20 लोग घायल

image

Oct 16, 2017

होशंगाबाद : जिले से पिपरिया की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 से 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पहले बाबई सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया हैं, जहां से गंभीर घायलों को होशंगाबाद के सरकारी अस्पताल और होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

यात्रियों ने बताया कि होशंगाबाद से पिपरिया की तरफ जा रही राधे-राधे बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 05 पी 0131 को ड्राइवर तेज गति से चला रहा था। जिससे बस ग्राम बुधबाड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 15 से 20 यात्री घायल हो गए हैं।

बस में कुल 40 यात्री सवार थे, घायलों में बच्चें और महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि बस किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान असंतुलित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही होशंगाबाद कलेक्टर सहित एसपी अरविन्द सक्ससेना पुलिस बल के साथ एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल की तरफ रवाना हो गए थे। 

घायलों को पहले बाबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। ज्यादा गंभीर यात्रियों को होशंगाबाद के सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। होशंगाबाद पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि प्राइवेट बस राधे-राधे होशंगाबाद से पिपरिया की ओर जा रही थी।

ड्राइवर बस तेज गति से चल रहा था, जिससे बस अनियंत्रित होकर बुधवाड़ा के पास पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे जिनमें 2 गंभीर घायलों को जिला सरकारी अस्पताल और बाकी 15 घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जिनमें 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जांच उपरांत बस चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338 के तहत मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।